हार्ड डिस्क व रिकार्ड जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Apr 2015 9:35 AM (IST)
विज्ञापन

36 घंटे चली वे-ब्रिज व लोड मालगाड़ियों की जांच सीबीआइ व रेलवे विजिलेंस की टीम ने चक्रधरपुर रेलमंडल समेत अन्य लोडिंग साइडिंगों में लगातार 36 घंटे की जांच के बाद वे-ब्रिज सिस्टम में लगे हार्ड डिस्क व रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया. इसकी बारीक जांच टीम करेगी. जांच में पूर्व तट रेलवे के सुकिंदा […]
विज्ञापन
36 घंटे चली वे-ब्रिज व लोड मालगाड़ियों की जांच
सीबीआइ व रेलवे विजिलेंस की टीम ने चक्रधरपुर रेलमंडल समेत अन्य लोडिंग साइडिंगों में लगातार 36 घंटे की जांच के बाद वे-ब्रिज सिस्टम में लगे हार्ड डिस्क व रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया. इसकी बारीक जांच टीम करेगी. जांच में पूर्व तट रेलवे के सुकिंदा साइडिंग में लोड़िग में गड़बड़ी पकड़े जाने की सूचना है. शुक्रवार सुबह छह बजे से चल रही जांच शनिवार शाम छह बजे तक चली.
चाईबासा/चक्रधरपुर : सीबीआइ और रेलवे विजिलेंस की टीम ने शनिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत चक्रधरपुर मंडल के देवझर, जरुली, जामदा के अलावा पूर्व तट रेलवे के अंतर्गत सुकिंदा आदि लोडिंग साइडिंगों पर दूसरे दिन वे-ब्रिज व लोडिंग मालगाड़ियों की जांच की.
इस क्रम में वे-ब्रिज के रिकार्ड व मालगाड़ियों में लोड अयस्क के वजन का मिलान किया गया. जांच में टीम के साथ आये साफ्टवेयर इंजीनियरों ने अत्याधुनिक यंत्रों का इस्तेमाल किया. इस क्रम में रिकार्ड को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है.
जांच के क्रम में जामदा में भी आधा दर्जन से अधिक लोडिंग मालगाड़ियों का जांच की गयी. जामदा वे-ब्रिज (लोडिंग गाड़ियों का भार मापक यंत्र) के जरिये मालगाड़ियों के डिब्बों का वजन मापा गया.
इस दौरान टीम ने वे-ब्रिज से संबंधित कागजातों को अपने कब्जे में ले लिया. सीकेपी रेलमंडल के बोलानी, जामदा, गुवा और बड़बिल से निकलने वाली मालगाड़ियां जामदा वे-ब्रिज से होकर गुजरती है. इस वे-ब्रिज में क्षमता से अधिक ढुलाई नहीं हो, इसकी निगरानी की जाती है. जांचोपरांत मालगाड़ियों को आगे रवाना किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




