वार्डेन व एकाउंटेंट पर कार्रवाई तय

Published at :30 Aug 2013 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
वार्डेन व एकाउंटेंट पर कार्रवाई तय

कस्तूरबा विद्यालय खुंटपानी की रिपोर्ट डीसी को सौंपी चाईबासा : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खुंटपानी में वार्डेन, एकाउंटेंट के अलावा छात्राओं पर भी जांच का घेरा कसने लगा है. प्रशासन की जांच में दोनों पक्षों द्वारा एक–दूसरे पर लगाये गये कई आरोपों की पुष्टि हुई है. हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से जांच रिपोर्ट […]

विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय खुंटपानी की रिपोर्ट डीसी को सौंपी

चाईबासा : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खुंटपानी में वार्डेन, एकाउंटेंट के अलावा छात्राओं पर भी जांच का घेरा कसने लगा है. प्रशासन की जांच में दोनों पक्षों द्वारा एकदूसरे पर लगाये गये कई आरोपों की पुष्टि हुई है.

हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से जांच रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन जो सूचनाएं सामने रही है कि उसके अनुसार वार्डेन, एकाउंटेंट लगभग सात छात्राओं पर कार्रवाई तय मानी जा ही है. छात्राओं के पिटाई के मामले में वार्डेन के खिलाफ शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत एफआइआर तथा एकाउंटेंट साकेत कुमार पाठक के खिलाफ मारपीट करने की प्राथमिकी प्रशासन करने की तैयारी में है.

दूसरी ओर पांच से सात छात्राओं को विद्यालय द्वारा बनाये गये नियमों की अवहेलना किये जाने का दोषी पाया गया है. जिसके कारण उन पर कार्रवाई होने का अनुमान है. इन छात्राओं को वापस घर भेजा जा सकता है. जांच कमेटी ने देर शाम अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी.

शिक्षकों को हटाने की मांग

बुधवार को कस्तूरबा विद्यालय में आयी जांच टीम के सामने छात्राओं ने सभी शिक्षकों को हटाये जाने की मांग रखी. उनका कहना था कि जब तक आवासीय विद्यालय से शिक्षकों को हटाया नहीं जाता वे वहां नहीं रहना चाहती. भयभीत छात्राओं ने सच जानने के लिए जांच टीम को आवासीय विद्यालय में रात भार ठहरने का भी अनुरोध किया था. हालांकि जांच टीम के आश्वासन के बाद वे ठहरने को राजी हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola