चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, गये जेल

चाईबासा : चोरी के आरोप में बड़ाजामदा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया. वहां जमानत नहीं मिलने पर दोनों को जेल भेज दिया गया. बड़ाजामदा थाने से मिली जानकारी के अनुसार चोरी के आरोप में टाजर्न दास और राकेश लोहार को गिरफ्तार किया गया है. टाजर्न बड़ाजामदा का […]
चाईबासा : चोरी के आरोप में बड़ाजामदा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया. वहां जमानत नहीं मिलने पर दोनों को जेल भेज दिया गया.
बड़ाजामदा थाने से मिली जानकारी के अनुसार चोरी के आरोप में टाजर्न दास और राकेश लोहार को गिरफ्तार किया गया है. टाजर्न बड़ाजामदा का ही निवासी है और राकेश चक्रधरपुर का. दोनों से गहने व घर के सामान आदि बरामद हुए हैं.
इन्होंने 23 अगस्त को बड़ाजामदा के पुराना पोस्टऑफिस के पास रहने वाली महिला ममता के घर से चोरी की जिसकी अनुमानिक कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये बतायी गयी है. पूछताछ में दोनों ने बताया कि ये लोग गड़ियों से तेल चोरी करने का भी काम करते थे लेकिन थानें में कोई शिकायत नहीं होने के कारण इन्हें पकड़ा नहीं जा सका. पुलिस को शक है कि ये किसी बड़े चोर गैंग के सदस्य हैं. पुलिस को उम्मीद है कि इनके जरिये सरगना तक पहुंचा जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




