मेले में चोर सक्रिय, एक धराया

चक्रधरपुर : जन्माष्टमी मेला में जाने वाले लोग सावधान हो जायें, क्योंकि मेला में चोर गिरोह भी सक्रिय है. यह खुलासा एक चोर के पकड़ में आने के बाद हुआ. चक्रधरपुर रेलवे गार्ड बैरक निवासी राजेश पांडेय के आवास में एक चोर को मोबाइल व अन्य सामान चोरी करते हुए पकड़ा. चोर को पकड़ने के […]
चक्रधरपुर : जन्माष्टमी मेला में जाने वाले लोग सावधान हो जायें, क्योंकि मेला में चोर गिरोह भी सक्रिय है. यह खुलासा एक चोर के पकड़ में आने के बाद हुआ. चक्रधरपुर रेलवे गार्ड बैरक निवासी राजेश पांडेय के आवास में एक चोर को मोबाइल व अन्य सामान चोरी करते हुए पकड़ा.
चोर को पकड़ने के बाद श्री पांडेय द्वारा उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक काली मुखी नामक चोर श्री पांडेय के आवास में चोरी करने घुसा था. इस दौरान उसे पकड़ लिया गया.
चोर ने बताया कि जमशेदपुर से उसके साथ आधा दर्जन चोर शहर में आये हैं. जो मेला के दौरान चोरी की घटना को अंजाम देंगे. इधर पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है. मालूम रहे कि चक्रधरपुर जन्माष्टमी मेला के मौके पर पोर्टर खोली में सात दिवसीय भव्य मेला का आयोजन होता है.
जिसमें हजारों की संख्या में लोग उमड़ते हैं. मेला में सावधानी नहीं होने पर चोर गिरोह की सक्रियता से चोरी की घटना घट सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




