दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल, एक गंभीर

Published at :27 Aug 2013 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल, एक गंभीर

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर मौलानगर के बीच कब्रिस्तान के पास दो बाइक सवार की सीधी टक्कर में तीन युवक घायल हो गये. जिनमें से दो घायलों का इलाज जगन्नाथपुर सीएचसी में चल रहा है. जबकि एक घायल को बेहतर इलाज के लिए नोवामुंडी टिस्को अस्पताल रेफर कर दिया गया है. दुर्घटना में तोड़ांगहातु गांव निवासी प्रधान […]

विज्ञापन

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर मौलानगर के बीच कब्रिस्तान के पास दो बाइक सवार की सीधी टक्कर में तीन युवक घायल हो गये. जिनमें से दो घायलों का इलाज जगन्नाथपुर सीएचसी में चल रहा है. जबकि एक घायल को बेहतर इलाज के लिए नोवामुंडी टिस्को अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

दुर्घटना में तोड़ांगहातु गांव निवासी प्रधान लागुरी रघुनाथ लागुरी को पैरों में चोट आयी है. जिनका इलाज जगन्नाथपुर सीएचसी में डॉ रजनीकांत कर रहे हैं. वहीं गंभीर रूप से घायल जगन्नाथपुर निवासी आबिद हुसैन को नोवामुंडी टिस्को अस्पताल ले जाया गया. आबिद को अंदरूनी चोटें आयी हैं.

नोवामुंडी टिस्को अस्पताल तक पहुंचते समय भी वह बेहोशी की हालत में था. रघुनाथ लागुरी प्रधान लागुरी जगन्नाथपुर से पैतृक गांव तोड़ांगहातु अपनी यामहा गाड़ी (सं. जेएच06डी-6142) में जा रहे थे. जबकि आबिद हुसैन दूसरे वाहन में दूसरी ओर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola