प्रेमिका हेलेन की चाहत में अकेले रोंगो आया था जॉनसन

Published at :04 Apr 2015 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमिका हेलेन की चाहत में अकेले रोंगो आया था जॉनसन

मनोहरपुर : दिसंबर माह में जेल से फरार होने के बाद जॉनसन गंझु विगत एक सप्ताह से अपनी कथित प्रेमिका हेलेन से मिलने की चाहत में आया था. बीच-बीच में जॉनसन रोंगो गांव आता जाता था. बताया जाता है कि विगत रात 10 बजे वह गांव पहुंच कर अपनी प्रेमिका को खोज रहा था. प्रेमिका […]

विज्ञापन
मनोहरपुर : दिसंबर माह में जेल से फरार होने के बाद जॉनसन गंझु विगत एक सप्ताह से अपनी कथित प्रेमिका हेलेन से मिलने की चाहत में आया था. बीच-बीच में जॉनसन रोंगो गांव आता जाता था. बताया जाता है कि विगत रात 10 बजे वह गांव पहुंच कर अपनी प्रेमिका को खोज रहा था. प्रेमिका का पता नहीं चलने पर उसने खिन्न होकर रात में फायरिंग की.
जिसके बाद अज्ञात लोगों ने जॉनसन को तीर मार घायल किया. फिर चेहरे व सिर को पत्थर से कुचल कर जान ले ली. मालूम हो कि पिछले साल रोंगो गांव से हेलेन चेरोवा नामक एक महिला नक्सली को चार लाख रुपये नकद राशि व माउजर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जो अब जमानत पर है. उसी से मिलने की चाहत में जॉनसन को अपनी जान गंवानी पड़ी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola