भाइयों ने की भाई व भतीजे की हत्या

Published at :03 Apr 2015 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
भाइयों ने की भाई व भतीजे की हत्या

जगन्नाथपुर में रिश्ते तार-तार चाईबासा/जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत तेंतुड़ीपोसी गांव में बुधवार रात हरीश केराई (40) व सोमा केराई ने मिलकर अपने बड़े भाई पुत्कर केराई (45) और उसके पांच वर्षीय पुत्र दीपक केराई की दावली (हसुवा) से काट कर हत्या कर दी. पुलिस ने बड़े भाई मंगल सिंह केराई की शिकायत पर हत्या […]

विज्ञापन

जगन्नाथपुर में रिश्ते तार-तार

चाईबासा/जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत तेंतुड़ीपोसी गांव में बुधवार रात हरीश केराई (40) व सोमा केराई ने मिलकर अपने बड़े भाई पुत्कर केराई (45) और उसके पांच वर्षीय पुत्र दीपक केराई की दावली (हसुवा) से काट कर हत्या कर दी. पुलिस ने बड़े भाई मंगल सिंह केराई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर हरीश केराई को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या का आरोपी दूसरा भाई सोमा केराई फरार है.

भाइयों में थी पुरानी रंजिश

थाना में दर्ज शिकायत में मंगल सिंह केराई ने बताया कि तीनों भाइयों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी. बुधवार की सुबह मृतक की पत्नी मुक्ता केराई तालाब में नहाने गयी थी. लौट कर उसने पति को खाना दिया. खाने में जहरीले पदार्थ की गंध आ रही थी. भाईयों द्वारा जहर मिलाने की आशंका को लेकर रात लगभग दस बजे पुत्कर केराई का अपने भाइयों हरीश व सोमा से हाथापाई हो गयी.

इस बीच हरीश व सोमा ने दावली से पुत्कर पर हमला कर दिया. दावली का वार सीधे मुंह व गला पर पड़ने से घटनास्थल पर ही पुत्कर ने दम तोड़ दिया. पुत्कर की हत्या के बाद दोनों आरोपी पुत्कर के बेटे व पत्नी को मारने के लिए खोजने लगे. उन्होंने सामने पड़े पुत्कर के बेटे दीपक केराई को भी दावली से काट डाला.

लेकिन बीच-बचाव में बहन सोमवारी के आने के कारण हत्यारे अपनी भाभी की जान नहीं ले सके. घटना की सूचना मिलने के बाद सुबह सात बजे जगन्नाथपुर पुलिस गांव में पहुंची थी. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेजने के साथ ही हत्या के आरोपी हरीश केराई को गिरफ्तार कर लिया. हरिश को उसके मामा के घर बासिरा से गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola