दो घंटे दहशत में रहे छात्र व शिक्षक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2015 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

कैलेंडे इंजीनियरिंग कॉलेज की पहाड़ की झाड़ियों में लगी आग चाईबासा : कैलेंडे स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पहाड़ के झाड़ियों में दोपहर को आग लग गयी. दो दमकल तथा इंजीनियरिंग के छात्रों के प्रयास से देर शाम आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका था. झाड़ियों में लगी आग से कॉलेज को कोई […]
विज्ञापन
कैलेंडे इंजीनियरिंग कॉलेज की पहाड़ की झाड़ियों में लगी आग
चाईबासा : कैलेंडे स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पहाड़ के झाड़ियों में दोपहर को आग लग गयी. दो दमकल तथा इंजीनियरिंग के छात्रों के प्रयास से देर शाम आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका था. झाड़ियों में लगी आग से कॉलेज को कोई खास नुकसान तो नहीं पहुंचा था.
लेकिन कई जगह झाडियों में से गुजरे बिजली के तार व पाइप जल कर खास हो गये थे. बताया जाता है कि कॉलेज के सामने की ओर से लगी आग वार्क शॉप से होते हुए दूसरी ओर पहुंच गयी थी. हालांकि किसी तरह का ज्वलनशीन पदार्थ के चपेट में नहीं आने के कारण आग झाड़ियों तक ही सीमित थी. आग फैलते हुए शिक्षकों के आवास तक पहुंच गयी थी.
घटना की सूचना पाकर सबसे पहले पहुंचे पुलिस के जवानों ने कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ मिलकर काफी हद तक आग पर काबू पाया था. बाद में मौके पर पहुंची दमकम की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




