बिना तालीम के जीवन में है अंधेरा : सलफी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2015 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

जैंतगढ़ : चंपुआ के नेहरू स्टेडियम मे हेरा इसलामिक स्कूल की ओर से बुधवार को प्रथम वार्षिक जलसा इस्लामिक तहजीब के साथ पूर्ण हो गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुंबई से पधारे अरशद मुख्तार अजहरी ने कहा कि अल्लाह ने हम सभी को इंसानीयत के लिए पैदा किया है, ताकि हम दूसरों के काम […]
विज्ञापन
जैंतगढ़ : चंपुआ के नेहरू स्टेडियम मे हेरा इसलामिक स्कूल की ओर से बुधवार को प्रथम वार्षिक जलसा इस्लामिक तहजीब के साथ पूर्ण हो गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुंबई से पधारे अरशद मुख्तार अजहरी ने कहा कि अल्लाह ने हम सभी को इंसानीयत के लिए पैदा किया है, ताकि हम दूसरों के काम आ सके. यह बातें कुरआन से सीखने को मिलती हैं.
कुरआन हमारी हिदायत की किताब है. आज हम इससे दूर हो कर इसलाम से दूर होते जा रहे हैं. मदरसा तालिमउल कुरान के हाफिज अब्दुल रहमान सलफी ने कहा कि इल्म से ही जिन्दगी मे रोशनी है. बिना तालीम के जीवन मे अंधेरा है.
मुसलमानों के लिए दुनियावी तालीम के साथ साथ इसलामी तालीम मिलना ही असल तालीम है. जलसे का शुभारंभ अयाज उर रहमान ने तेलावत ए कुरआन पाक से किया. बच्चों ने नज्म पढ़कर अतिथियों का स्वागत किया. स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के इस्लामिक कार्यक्र म प्रस्तुत किये. मंच का संचालन जैंतगढ़ मदरसा के मौलाना नाजिर हुसैन ने किया. मौके पर इसलामिक स्कूल के अध्यक्ष मुदस्सर जावेद, प्रिंसिपल फलक सबा, बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




