जिले के शिक्षकों को दी जायेगी प्रोन्नति

Published at :03 Apr 2015 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
जिले के शिक्षकों को दी जायेगी प्रोन्नति

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के 238 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षकों की मासिक गोष्ठी गुरुवार को हुई. गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के शिक्षकों को ग्रेड एक से ग्रेड 2 में प्रोन्नति दी जानी है. 12 वर्ष की बेदाग सेवा पूरी करने वाले […]

विज्ञापन
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के 238 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षकों की मासिक गोष्ठी गुरुवार को हुई. गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के शिक्षकों को ग्रेड एक से ग्रेड 2 में प्रोन्नति दी जानी है.
12 वर्ष की बेदाग सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों का चयन किया गया है. चयनित शिक्षक शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र, मूल सेवा पुस्तिका के साथ सात अप्रैल तक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के कार्यालय में जमा कर देंगे.
उन्होंने कहा कि 2013-14 शिक्षक सम्मान के लिए चयनित शिक्षक एक प्रपत्र भर कर जमा करेंगे. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल सचिव अनिल देहुरी को शिक्षकों प्रपत्र भराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. साथ ही सभी नियमित शिक्षक नये प्रपत्र में पदस्थापना विवरणी भर कर जमा करायेंगे. इसके लिए प्रपत्र जारी किया गया. हर स्कूल से रिक्त प्रतिवेदन की मांग की गयी है. इसके तहत स्कूलों में स्वीकृत पद, कार्यरत शिक्षक और रिक्त पद का विवरण जमा करने को कहा गया है. उग्रवाद प्रभावित व गैर उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में पड़ने वाले स्कूलों से विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन की मांग की गयी.
बीइइओ ने कहा कि एक अप्रैल 2015 से आरटीइ लागू हो चुका है. इसके तहत 6 से 14 आयु वर्ग का एक भी बच्च को अशिक्षित नहीं रहने देना है. इस लिए हर बच्चे का नामांकन पोषक क्षेत्र में करना है. गोष्ठी में ग्राम पंचायत के कार्य व दायित्व की भी जानकारी दी गयी. एमडीएम की समीक्षा करते हुए कहा गया कि हर हाल में सप्ताह में तीन दिन बच्चों को पूरा अंडा देना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola