हत्यारोपित ससुर को भेजा जेल

Published at :02 Apr 2015 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
हत्यारोपित ससुर को भेजा जेल

बेतिया/सरिसवा : रजिस्ट्री ऑफिस में आये हत्यारोपित ससुर को विवाहिता के भाइयों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस गिरफ्त मे आया हत्यारोपी मझौलिया थाना के बढ़ईया टोला के शेख खुर्शीद बताया गया है. विवाहिता रूबी खातून के भाई ने मझौलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में ससुर खुर्शीद सहित […]

विज्ञापन
बेतिया/सरिसवा : रजिस्ट्री ऑफिस में आये हत्यारोपित ससुर को विवाहिता के भाइयों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस गिरफ्त मे आया हत्यारोपी मझौलिया थाना के बढ़ईया टोला के शेख खुर्शीद बताया गया है. विवाहिता रूबी खातून के भाई ने मझौलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में ससुर खुर्शीद सहित अन्य लोगों पर आरोप लगाया है कि रूबी खातून की हत्या मारपीट कर गला दबाकर कर दी गयी है.
जानकारी के अनुसार शेख खुर्शीद बुधवार को बेतिया रजिस्ट्री ऑफिस में आया था. इसकी भनक रूबी के परिजन भाई अली इमाम को हुई. सभी ने रजिस्ट्री ऑफिस पहुंच कर हत्यारोपित ससुर को पकड़ थाने ले गये. मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यालय डीएसपी एनके सिंह ने मझौलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार को सूचना दी. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने हत्यारोपित को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया.
विदेश में रहता है रूबी का पति
सुगौली लाइन निवासी स्व. शेख आता हुसैन की पुत्री रूबी खातून की शादी 2004 में शेख खुर्शीद के पुत्र मफुज आलम से मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी. शादी के बाद रूबी को पांच संतान हुए जिसमें तीन पुत्र, दो पुत्री हुई. इधर पति कई वर्षो से सउदी अरब में रह कर कमाता है. पति को भी मालूम नही है कि उसकी पत्नी की हत्या उसके पिता ने गला दबा कर कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola