बोलेरो के साथ एक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Apr 2015 2:15 AM (IST)
विज्ञापन

नरकटियागंज व मुजफ्फरपुर में एक ही नंबर की दौड़ रही दो बोलेरो साठी : नरकटियागंज व मुजफ्फरपुर शहर में एक ही नंबर की दो बोलेरो चल रही थी. इस सनसनी खेज का खुलासा साठी में वाहन चेकिंग के दौरान जब्त बोलेरो से हुई. साठी में पकड़ी गयी बोलेरो चोरी की निकली. जबकि इसी नंबर की […]
विज्ञापन
नरकटियागंज व मुजफ्फरपुर में एक ही नंबर की दौड़ रही दो बोलेरो
साठी : नरकटियागंज व मुजफ्फरपुर शहर में एक ही नंबर की दो बोलेरो चल रही थी. इस सनसनी खेज का खुलासा साठी में वाहन चेकिंग के दौरान जब्त बोलेरो से हुई. साठी में पकड़ी गयी बोलेरो चोरी की निकली. जबकि इसी नंबर की असली बोलेरो मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के जोगनी गंगा निवासी संजय कुमार ठाकुर के नाम पर है.
थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान बीआर06पीबी/7847 पकड़ी गयी. जब इसके ऑनर से वाहन के कागजात की मांग गयी तो उसने कागजात प्रस्तुत किया.
प्रथम दृष्टया वह कागजात फर्जी प्रतीत हुए. इसकी पुष्टि जब मुजफ्फरपुर के आरटीओ कार्यालय से की गयी तो इसी नंबर के दूसरे बोलेरो का खुलासा हुआ. इस मामले में नरकटियागंज निवासी दिलीप साह को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.वाहन चेकिंग में दारोगा नेयाज अहमद, रामविनय कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे.
दिलीप ने मुजफ्फरपुर से खरीदी थी बोलेरो
चोरी के बोलेरो रखने में गिरफ्तार दिलीप ने बताया कि उसने बोलेरो एक साल पूर्व मुजफ्फरपुर के भगवानपुर मुहल्ला से खरीदी थी. उक्त बोलेरो जिससे खरीदी थी उसका नाम नहीं जनता है. उसने पुलिस को उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




