दरिंदे पुलिस की गिरफ्त से दूर

Published at :02 Apr 2015 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
दरिंदे पुलिस की गिरफ्त से दूर

खुंटपानी रेप कांड : न मिले आरोपी, न अब तक शिनाख्त कर पायी है पुलिस चाईबासा : एक स्कूली छात्र के साथ दरिंदगी की हद पार करने वाले दरिंदे अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पांड्राशाली के चाचा नाला गांव से उस अज्ञात स्कूली छात्र का शव बरामद किये हुए लगभग 72 घंटे […]

विज्ञापन
खुंटपानी रेप कांड : न मिले आरोपी, न अब तक शिनाख्त कर पायी है पुलिस
चाईबासा : एक स्कूली छात्र के साथ दरिंदगी की हद पार करने वाले दरिंदे अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पांड्राशाली के चाचा नाला गांव से उस अज्ञात स्कूली छात्र का शव बरामद किये हुए लगभग 72 घंटे बीत चुके है लेकिन अब तक न तो अपराधी को खोज सकी है और न ही मृत छात्र के परिजन को.
दरिंदों ने स्कूल बैग थामे लड़की को पेट्रोल डालकर जला दिया है. रेप के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को जलाने की बात सामने आ रही है. हालांकि अब तक छात्र का कोई परिजन भी सामने नहीं आया है. छात्र का शव बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर एमजीएम भेजा गया है. छात्र के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम किया गया. उस पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है.
तीन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया !
पुलिस ने पांड्राशाली से तीन संदिग्धों को बुधवार को उठाया है. तीनों से मुफ्फसिल थाना में कड़ाई से पूछताछ हो रही है. पकड़े गये तीन संदिग्धों में दो युवक और एक अधेड़ शामिल है. दो पैंट शर्ट में तथा एक को पुलिस ने गमछा पहने ही उठाया है. एक युवक का बाल घुंघरला है. प्रारंभिक पूछताछ के बिंदुओं का खुलासा करने से पुलिस ने इनकार किया है.
कुछ संदिग्ध को पुलिस ने उठाया है: दास
मुफ्फसिल थाना प्रभारी महेंद्र दास ने बताया है कि दो-तीन संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस अब तक कोई निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है.
अब तक कोई सुराग नहीं मिला : लाल
पांड्राशाली ओपी प्रभारी सत्येंद्र लाल ने बताया है कि इस मामले में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. मृत छात्र को कोई परिजन भी अब तक सामने नहीं आया है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola