अमिता सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Apr 2015 12:04 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : अमिता गांव में युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों युवकी की गिरफ्तारी अमिता गांव से ही हुई है. दोनों युवक इसी गांव के हैं. गिरफ्तार एक युवक का नाम सुल्तान पान तथा दूसरे युवक का नाम माना बानरा है. दुष्कर्म के मामले में […]
विज्ञापन
चाईबासा : अमिता गांव में युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों युवकी की गिरफ्तारी अमिता गांव से ही हुई है. दोनों युवक इसी गांव के हैं. गिरफ्तार एक युवक का नाम सुल्तान पान तथा दूसरे युवक का नाम माना बानरा है. दुष्कर्म के मामले में कुल चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
दो आरोपी चाड़ा बानरा व रितुई बानरा अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. युवती के पिता धनश्याम बानरा की ओर से चारों युवकों पर नामदज प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. गिरफ्तार दोनों युवकों को मुफ्फसिल थाना प्रभारी महेंद्र दास ने मीडिया के सामने बुधवार को मुफ्फसिल थाना में प्रस्तुत किया.
एक बार घर में एक बार खेत में किया दुष्कर्म
16 मार्च को युवती अपने पिता को छोड़ने चाईबासा रेलवे स्टेशन आयी थी. तभी सुल्तान पान युवती को बहला फुसलाकर उसके अमिता स्थित अर्धनिर्मित घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. फिर 22 मार्च को माना बानरा नाम का युवक युवती के पास आया और बोला कि सुल्तान उसे बुला रहा है. युवती माना बानरा के साथ चलने लगी. जैसे ही युवती चाड़ा बानरा के खेत के पास पहुंची तो माना बानरा उसे गोद में उठाकर खेत के अंदर ले गया व उससे जबरदस्ती की. फिर पीछे से दो युवक चाड़ा बानरा व रितुई बानरा भी आ धकमे. दोनों युवकों ने भी युवती के साथ जबरदस्ती की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




