नाला का पानी पीने को विवश लोग

Published at :01 Apr 2015 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
नाला का पानी पीने को विवश लोग

जैंतगढ़ में पानी के लिए मचा हाहाकार, कुआं सूखा, चापाकल फेल जैंतगढ़ : जैंतगढ़ के नया बाजार ठाकुर बाड़ी चौक में मंदिर का कुआं सूख जाने के कारण लगभग 30 परिवारों के समक्ष पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. यहां के लोग बेसिक स्कूल में लगे चापाकल से लाइन लगाकर पानी भरने को विवश […]

विज्ञापन

जैंतगढ़ में पानी के लिए मचा हाहाकार, कुआं सूखा, चापाकल फेल

जैंतगढ़ : जैंतगढ़ के नया बाजार ठाकुर बाड़ी चौक में मंदिर का कुआं सूख जाने के कारण लगभग 30 परिवारों के समक्ष पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. यहां के लोग बेसिक स्कूल में लगे चापाकल से लाइन लगाकर पानी भरने को विवश हैं. जैंतगढ़ पुरानी मसजिद का कुआं सूख जाने से लगभग 20 परिवारों के समक्ष पानी की समस्या खड़ी हो गयी है.

जैंतगढ़ कोंवेंट, बाजार परिसर, नबी चापाकल सूख चुके हैं. पीएचइडी की ओर से जलापूर्ति ठप रहने के कारण बाबूसाही व सेहरा साही के लगभग 100 परिवार पानी की समस्या ङोल रहे हैं. रांगामटिया में लोग नाला का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं. ग्रामीणों ने जैंतगढ़ को सरस्वतीपुर जलापूर्ति योजना से जोड़ने की मांग की है. यहां के लोग शीघ्र ही एक ज्ञापन देकर गीता कोड़ा से जलापूर्ति समस्या दूर करने की मांग करने की तैयारी कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola