गायत्री महायज्ञ : शक्तिपीठ से निकली कलश यात्रा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2015 7:28 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : टुंगरी गायत्री शक्तिपीठ में सोमवार को तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ शुरू हुआ. झंडोत्ताेलन से महायज्ञ की शुरुआत हुई. इसमें सुबह 8 बजे 108 कुमारी कन्याओं ने कलश यात्रा निकली. शक्तिपीठ से शुरू हो कर पोस्ट ऑफिस चौक, महुलसाई, बड़ा नीमडीह के रास्ते रोरो नदी के करणी घाट पर युवतियां पहुंची. यहां कलश का […]
विज्ञापन
चाईबासा : टुंगरी गायत्री शक्तिपीठ में सोमवार को तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ शुरू हुआ. झंडोत्ताेलन से महायज्ञ की शुरुआत हुई. इसमें सुबह 8 बजे 108 कुमारी कन्याओं ने कलश यात्रा निकली.
शक्तिपीठ से शुरू हो कर पोस्ट ऑफिस चौक, महुलसाई, बड़ा नीमडीह के रास्ते रोरो नदी के करणी घाट पर युवतियां पहुंची. यहां कलश का विधिवत पूजन कर जल भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा गांधी टोला, सदर थाना, प्रभात खबर कार्यालय के रास्ते पुन: शक्तिपीठ पहुंची. यहां आगे का विधिवत कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान सैकड़ो की संख्या में गायत्री परिवार व आम भक्त उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




