कोल्हान विवि से सुरक्षा हटायी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2015 7:26 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय की सुरक्षा में तैनात जवानों को परिसर से हटा दिया गया है. एसपी के आदेश पर यह निर्णय लिया गया. सुरक्षाकर्मियों को हटाये जाने से नाराज कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने राज्यपाल सह कुलाधिपति को पत्र लिख कर मामले की जानकारी दी है. परीक्षा नियंत्रक पर हमले के बाद विश्वविद्यालय परिसर […]
विज्ञापन
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय की सुरक्षा में तैनात जवानों को परिसर से हटा दिया गया है. एसपी के आदेश पर यह निर्णय लिया गया. सुरक्षाकर्मियों को हटाये जाने से नाराज कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने राज्यपाल सह कुलाधिपति को पत्र लिख कर मामले की जानकारी दी है.
परीक्षा नियंत्रक पर हमले के बाद विश्वविद्यालय परिसर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला पुलिस के कुल चार जवानों की तैनाती परिसर में की गयी थी. एसपी ने विवि में सुरक्षा की जरूरत नहीं मानते हुए जवानों को हटाने का अचानक आदेश दिया. इसके बाद सोमवार से परिसर से जवानों को हटा दिया गया. जवानों के हटाने का विवि प्रशासन ने यह कहकर विरोध जताया है कि अक्सर यहां प्रदर्शन व हंगामा होता रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




