मेघाहातुबुरू केंद्रीय विद्यालय

किरीबुरू : केंद्रीय विद्यालय, मेघाहातुबुरू के छात्रों को अब शिक्षा शुल्क कैश न जमा कर यूनियन बैंक के जरिये अथवा नेट बैंकिंग के जरिये ऑनलाइन जमा कराना होगा. हालांकि शहर में यूनियन बैंक की शाखा नहीं होने की वजह से या ऑनलाइन बैंकिंग आदि की जानकारी के अभाव में छात्रों व अभिभावकों को भारी दिक्कतों […]
किरीबुरू : केंद्रीय विद्यालय, मेघाहातुबुरू के छात्रों को अब शिक्षा शुल्क कैश न जमा कर यूनियन बैंक के जरिये अथवा नेट बैंकिंग के जरिये ऑनलाइन जमा कराना होगा. हालांकि शहर में यूनियन बैंक की शाखा नहीं होने की वजह से या ऑनलाइन बैंकिंग आदि की जानकारी के अभाव में छात्रों व अभिभावकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
विद्यालय के प्राचार्य एसपी ने कहा कि अभिभावकों व छात्रों की परेशानी से यूनियन बैंक प्रबंधन को अवगत कराकर उसका समाधान कराया जायेगा. इस बार अप्रैल से जून (तिमाही) फीस छात्र या अभिभावक ऑनलाइन, बैंक या एटीएम के जरिये जमा करा दें, अगली बार से उन्हें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके लिए सभी छात्रों का अलग-अलग यूआइडी नंबर उपलब्ध कराया है. यह सिस्टम अभिभावकों को समझ में नहीं आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




