रेंजर चार दिन से लापता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Mar 2015 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा में पदस्थापित सुनील झा जमशेदपुर में थे प्रतिनियुक्त नोवामुंडी : राजकीय व्यापार प्रमंडल चाईबासा के रेंजर सुनील कुमार झा कांड्रा थाना क्षेत्र से 25 मार्च से गायब हैं. रेंजर की पत्नी अनीता झा ने कांड्रा थाना में उनके गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. वर्तमान में उनकी प्रतिनियुक्ति वन संरक्षक जमशेदपुर अंचल में की […]
विज्ञापन
चाईबासा में पदस्थापित सुनील झा जमशेदपुर में थे प्रतिनियुक्त
नोवामुंडी : राजकीय व्यापार प्रमंडल चाईबासा के रेंजर सुनील कुमार झा कांड्रा थाना क्षेत्र से 25 मार्च से गायब हैं. रेंजर की पत्नी अनीता झा ने कांड्रा थाना में उनके गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. वर्तमान में उनकी प्रतिनियुक्ति वन संरक्षक जमशेदपुर अंचल में की गयी थी. 25 मार्च को सुनील कुमार झा कांड्रा स्थित अपने घर से ड्य़ूटी जाने के लिए ट्रेन से जमशेदपुर के लिए निकले थे.
वे सुबह नौ बजे घर से निकले थे. इस क्रम में उनका मोबाइल घर पर ही छूट गया. परिजनों के अनुसार अक्तूबर माह से उन्हें वेतन नहीं मिला था. इस कारण मानसिक रूप से वे काफी परेशान थे. 24 मार्च को जब वे ऑफिस से लौटे तो काफी तनाव में दिख रहे थे. रात में उन्होंने किसी ने कुछ नहीं कहा. सुबह वे ऑफिस जाने की बात कहकर निकल गये थे. शाम पांच बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने कार्यालय फोन किया तो पता चला कि वे ऑफिस नहीं आये है. इसके बाद दूसरे दिन 26 मार्च को उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी गयी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




