जान हथेली पर रख कर दिखाये करतब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Mar 2015 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

लौहांचल में धूमधाम से निकाला झंडा जुलूस, हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन महावीर मंडल के तत्वावधान में शनिवार को शहर में रामनवमी का जुलूस निकाला. महावीर झंडा के नीचे अस्त्र-शस्त्र लेकर निकले रामभक्तों ने एक से बढ़कर एक करतब पेश किये. हैरतअंगेज करतब देखकर लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली. जुलूस में निकाली गयी शोभा […]
विज्ञापन
लौहांचल में धूमधाम से निकाला झंडा जुलूस, हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन
महावीर मंडल के तत्वावधान में शनिवार को शहर में रामनवमी का जुलूस निकाला. महावीर झंडा के नीचे अस्त्र-शस्त्र लेकर निकले रामभक्तों ने एक से बढ़कर एक करतब पेश किये. हैरतअंगेज करतब देखकर लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली. जुलूस में निकाली गयी शोभा यात्रा में राम-सीता, हनुमान के अलावा झांकियां निकाली.
चाईबासा : शहर में शनिवार की दोपहर बाद से ही सभी सड़कें झंडों से पटी राममय नजर आयी. महुलसाई से निकला जुलूस बड़ी बाजार मेन रोड़, गांधी मैदान, सदर बाजार, बिरसा चौक, नीमडीह, सदर बाजार पानी टंकी, हिंदी चौक, कुम्हार टोली, बड़ी बाजार मेन रोड पर जाकर देर रात खत्म हुआ. शहर में कुल 28 जुलूस निकले.
रामनवमी को लेकर लोगों में सुबह से ही उल्लास का माहौल था. हनुमान के भक्त पूरी तरह जोश में नजर आ रहे थे. शहर के विभिन्न मार्गो से होकर निकाली गयी सभी शोभा-यात्रा एं पहले मोची साई पहुंची थी. जहां झंडा मिलान के बाद सभी अखाड़े एक साथ जुलूस लेकर निकले. एक अखाड़ा में युवक एक लाठी व नकली तलवार के जरिये हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन कर रहे थे. ढोल, नगाड़े व ताशे के धुन पर खिलाड़ियों का करतब जोश-खरोस से लबालब नजर आया. शहर की सड़कें, गलियां, इमारतें महावीरी पताकों से पटी नजर आयी. लोगों ने अपने-अपने घरों में भी झंडा की पूजा-अर्चना की और उसे घर के सामने फहराया.
कहीं बाल हनुमान, तो कहीं पंचमुखी रूप दिखा
चाईबासा : निकाली गयी झांकियों में बजरंग बली के कई रंग दिखायी पड़े. कहीं आधा शिव व आधा बजरंगबली के रूप वाले प्रतिमा शोभा यात्रा में दिखायी पड़ी तो कहीं हनुमान की विशाल गदा लोगों का आकर्षित कर रही थी. कहीं बाल हनुमान के रूप को देखकर लोगों ने शीष नवाया.
हनुमान शोभा यात्रा में कहीं रौद्र रुप में भी नजर आये. झांकियां आकर्षक का केंद्र बनी रही. उड़न खटोले में भगवान श्री राम, माता सीता व भगवान लक्ष्मण दिखायी पड़ रहे थे. पंचमुखी बजरंग बली की झांकी भी आकर्षण का केंद्र बनी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




