बिन मौसम बरसात एवं बर्फबारी से मौसम सुहाना

Published at :29 Mar 2015 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
बिन मौसम बरसात एवं बर्फबारी से मौसम सुहाना

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में दोपहर करीब डेढ़ बजे से बे-मौसम बारिश व वर्फबारी होने से मौसम सुहाना हो गया. सुबह से उमस भरी गरमी व धूप की तपिश थी. लगभग आधा घंटा तक मूसलाधार बारिश हुई. इस दौरान 15 मिनट तक बर्फबारी हुई. बारिश गिरने से मौसम में नमी आयी. लोगों को बारिश के बाद […]

विज्ञापन
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में दोपहर करीब डेढ़ बजे से बे-मौसम बारिश व वर्फबारी होने से मौसम सुहाना हो गया. सुबह से उमस भरी गरमी व धूप की तपिश थी. लगभग आधा घंटा तक मूसलाधार बारिश हुई. इस दौरान 15 मिनट तक बर्फबारी हुई. बारिश गिरने से मौसम में नमी आयी. लोगों को बारिश के बाद गरमी से निजात मिली.
बारिश ने नगर पर्षद की पोल खोल दी है. साफ-सफाई के अभाव में नाली का पानी सड़क पर आ गया. बाटा रोड, ठठेरा मुहल्ला रोड में नाली की गंदगी सड़क पर आ गयी. लोगों ने कहा कि नगर पर्षद साफ-सफाई में विशेष ध्यान नहीं देती है. इस कारण हल्की बारिश में नाली का पानी सड़क पर आ जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola