चलती ट्रेन में चढ़ते युवक गिरा, घायल

Published at :29 Mar 2015 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
चलती ट्रेन में चढ़ते युवक गिरा, घायल

गोइलकेरा : चलती ट्रेन में चढ़ना एक युवक को महंगा पड़ गया. घटना गोइलकेरा स्टेशन की सुबह करीब 7 बजे की बतायी जाती है. खूंटपानी गांव का रहने वाला 30 वर्षीय विशु पूर्ति गोइलकेरा स्टेशन में चलती बिलासपुर-टाटा पैसेंजर में चढ़ने की कोशिश कर रहा था. पैर फिसल जाने से वह सीधे रेल ट्रैक पर […]

विज्ञापन
गोइलकेरा : चलती ट्रेन में चढ़ना एक युवक को महंगा पड़ गया. घटना गोइलकेरा स्टेशन की सुबह करीब 7 बजे की बतायी जाती है. खूंटपानी गांव का रहने वाला 30 वर्षीय विशु पूर्ति गोइलकेरा स्टेशन में चलती बिलासपुर-टाटा पैसेंजर में चढ़ने की कोशिश कर रहा था. पैर फिसल जाने से वह सीधे रेल ट्रैक पर गिर गया.
उसके सिर पर गहरा चोट लगी. उसे घायलावस्था में गोइलकेरा सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. सीएचसी के चिकित्सकों ने उसके घर में खबर कर दी है. चूंकि ट्रेन से गिरे युवक के पास रेल टिकट नहीं होने के कारण रेल प्रशासन ने भी उसे सीएचसी के ही भरोसे छोड़ दिया. उसी हालत गंभीर बतायी जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola