गुदड़ी में नक्सलियों ने की दो लोगों की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2015 10:18 AM (IST)
विज्ञापन

सोनुवा/गोइलकेरा : सोनुवा थाना अंतर्गत गुदड़ी बाजार के समीप नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की गला रेत कर हत्या कर दी़ घटना बीती रात की बतायी जा रही है़ जानकारी के अनुसार बुधवार की रात गुदड़ी बाजार के समीप माओवदियों का दस्ता पहुंचा. इसके बाद माओवादी गुदड़ी निवासी लखन मल्लाह (45) व राजगांव निवासी जयमती बारजो […]
विज्ञापन
सोनुवा/गोइलकेरा : सोनुवा थाना अंतर्गत गुदड़ी बाजार के समीप नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की गला रेत कर हत्या कर दी़ घटना बीती रात की बतायी जा रही है़ जानकारी के अनुसार बुधवार की रात गुदड़ी बाजार के समीप माओवदियों का दस्ता पहुंचा. इसके बाद माओवादी गुदड़ी निवासी लखन मल्लाह (45) व राजगांव निवासी जयमती बारजो (22) को अपने साथ ले गय़े सुबह ग्रामीणों ने दोनों का शव बाजार के समीप पाया.़ घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है़
सूत्रों के अनुसार नक्सलियों ने उक्त ग्रामीणों की हत्या पीएलएफआइ समर्थक का आरोप लगाकर की है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस को हत्या की सूचना मिलने के बाद शव को सोनुवा लाने का प्रयास किया जा रहा था़
पीएलएफआइ समर्थक होने का आरोप लगा कर की गयी हत्या : एसपी
पश्चिम सिंहभूम के एसपी डॉ माइकल राज एस ने कहा कि पीएलएफआइ के समर्थक होने के आरोप में नक्सलियों ने गुदड़ी में लखन मल्लाह व जयमती बारजो की हत्या कर दी है. हालांकि दोनों के पुराने पीएलएफआइ सदस्य होने की बात सामने नहीं आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




