विधायक का पुतला फूंका

Published at :23 Aug 2013 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक का पुतला फूंका

चाईबासा : झारखंड में रहने वाले सभी लोगों को झारखंडी बताने वाले बयान के खिलाफ झारखंड दिशोम पार्टी ने गुरुवार की शाम पोस्ट ऑफिस चौक पर विधायक रामचंद्र बैठा का पुतला फूंका. इससे पहले बैठा मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाये गये. पार्टी ने कहा है कि बैठा का बयान आदिवासियों व मूलवासियों के लिये बहुत […]

विज्ञापन

चाईबासा : झारखंड में रहने वाले सभी लोगों को झारखंडी बताने वाले बयान के खिलाफ झारखंड दिशोम पार्टी ने गुरुवार की शाम पोस्ट ऑफिस चौक पर विधायक रामचंद्र बैठा का पुतला फूंका. इससे पहले बैठा मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाये गये.

पार्टी ने कहा है कि बैठा का बयान आदिवासियों मूलवासियों के लिये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. झारखंड में बसने वाले सभी को झारखंडी बताकर आदिवासियों मूलवासियों का हक छीनने का यह षड़यंत्र हैं.

पार्टी ने डोमिसाइल नीति बनाने का समर्थन करते हुये कहा है कि इससे यहां मूलवासियों को न्याय मिलेगा. इस प्रदर्शन में पार्टी के जिला अध्यक्ष सुबेदार बिरूवा, विनोद गोप, सिकंदर बुडीउली, मंगल सिंह देवगम, राजेश हेस्सा आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola