मंदी से जल्द उबर जायेगा सेल

किरीबुरू पहुंचे सेल निदेशक पीसी झा, पत्रकारों से कहा किरीबुरू : आरएमडी (सेल) के निदेशक पीसी झा दो दिवसीय खदान दौरे के क्रम में संध्या चार बजे किरीबुरू पहुंचे. इस दौरान उन्होंने किरीबुरू, मेघाहातुबुरू द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व के तहत किये जा रहे कार्यो, जैसे स्वरोजगार केंद्र (मेघाहातुबुरू, सारंडा सुवन छात्रावास, किरण महिला स्वरोजगार केंद्र, […]
किरीबुरू पहुंचे सेल निदेशक पीसी झा, पत्रकारों से कहा
किरीबुरू : आरएमडी (सेल) के निदेशक पीसी झा दो दिवसीय खदान दौरे के क्रम में संध्या चार बजे किरीबुरू पहुंचे. इस दौरान उन्होंने किरीबुरू, मेघाहातुबुरू द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व के तहत किये जा रहे कार्यो, जैसे स्वरोजगार केंद्र (मेघाहातुबुरू, सारंडा सुवन छात्रावास, किरण महिला स्वरोजगार केंद्र, एकलव्य आर्चरी अकादमी आदि का दौरा किया.
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सेल का भविष्य काफी उज्जवल है. अभी थोड़ी मंदी के दौर से गुजर रहा है जो जल्द ही मंदी से उबर जायेगा. ज्ञात हो कि श्री झा 23 अगस्त को बोलानी, गुवा, किरीबुरू, मेघाहातुबुरू खदानों का दौरा करेंगे.
आज देर रात खदान के सभी विभाग के एचओडी के साथ बैठक कर सारी समस्याओं से अवगत होंगे. दौरे के क्रम में एचडी पहाड़ी (महाप्रबंधक पी एंड ए) के ईमा राजू (महाप्रबंधक, किरीबुरू), डी शेट्टी (महाप्रबंधक, मेघाहातुबुरू), एलएन मल्लिक (उप महाप्रबंधक, सीएसआर), आर एन झा (महाप्रबंधक, मेंटेनेंस) आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




