दुष्प्रचार करने वाले किये जायेंगे चिह्न्ति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Mar 2015 1:29 AM (IST)
विज्ञापन

किरीबुरू : भाकपा माओवादी दक्षिणी छोटानागपुर जोनल कमेटी के प्रवक्ता वीर सिंह मुंडा ने बयान जारी कर कहा है कि पिछले माह संगठन द्वारा जंगल व पर्यावरण बचाने संबंधी विभिन्न क्षेत्रों में लगाये गये पोस्टर को लेकर कुछ लोग दुष्प्रचार कर रहे है. ऐसे लोगों को संगठन चिह्न्ति कर रहा है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की […]
विज्ञापन
किरीबुरू : भाकपा माओवादी दक्षिणी छोटानागपुर जोनल कमेटी के प्रवक्ता वीर सिंह मुंडा ने बयान जारी कर कहा है कि पिछले माह संगठन द्वारा जंगल व पर्यावरण बचाने संबंधी विभिन्न क्षेत्रों में लगाये गये पोस्टर को लेकर कुछ लोग दुष्प्रचार कर रहे है.
ऐसे लोगों को संगठन चिह्न्ति कर रहा है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. पिछले दिनों क्रांतिकारी किसान कमेटी के प्रवक्ता लोकन जी ने पोस्टर साट कर व बयान जारी कर जंगल व पर्यावरण बचाने संबंधी छह दिशा-निर्देश जारी किये थे. जिसमें हरे पेड़ को नहीं काटने व जलावन के लिए सालों भर सूखी लकड़ी ले जाने, बिक्री के लिए सप्ताह में दो दिन सूखी लकड़ी ले जाने, बाकी दिन कृषि व अन्य कार्य पर ध्यान देने, कृषि व अन्य कार्य के लिए लकड़ी काटने के लिए केसीसी व जंगल सुरक्षा समिति से अनुमति लेने, घर बनाने के लिए रोला-बल्ली जंगल सुरक्षा समिति की इजाजत से लेने, जंगल में लगी आग को सभी गांव वालों को मिलकर बुझाना शामिल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




