मैगनीज समेत पिकअप जब्त, चालक गिरफ्तार

Published at :26 Mar 2015 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
मैगनीज समेत पिकअप जब्त, चालक गिरफ्तार

जैंतगढ़ : जैंतगढ़ चौकी पुलिस ने दो टन अवैध मैंगनीज लदे एक पिकअप वैन को जब्त किया है. जैंतगढ़ पंचायत अंतर्गत खुंटियापदा गांव के समीप पिकअप वैन (ओआर 09 जी- 5611) ब्रेक डाउन हो गया था. बुधवार की सुबह लगभग साढ़े छ बजे गश्ती के दौरान पिकअप की जांच की गयी. मैंगनीज लोड मिलने पर […]

विज्ञापन
जैंतगढ़ : जैंतगढ़ चौकी पुलिस ने दो टन अवैध मैंगनीज लदे एक पिकअप वैन को जब्त किया है. जैंतगढ़ पंचायत अंतर्गत खुंटियापदा गांव के समीप पिकअप वैन (ओआर 09 जी- 5611) ब्रेक डाउन हो गया था. बुधवार की सुबह लगभग साढ़े छ बजे गश्ती के दौरान पिकअप की जांच की गयी. मैंगनीज लोड मिलने पर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी को इसकी दी.
इसके बाद जगन्नाथपुर पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक मो अली को गिरफ्तार कर लिया. जगन्नाथपुर थाना प्रभारी रामेश्वर राम ने बताया कि पिकअप मैंगनीज लोडकर जोड़ा से मझगांव प्रखंड के खड़पोष जा रहा था. उस पर सवार भी मौजूद थे जो पुलिस को देखकर फरार हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola