प्रमुख ने बीडीओ को दिया नोटिस

चाईबासा : टोंटो प्रखंड कार्यालय में बुधवार को आयोजित बैठक में प्रखंड प्रमुख गीता सुंडी ने बीडीओ पर एक माह से 13वें वित्त आयोग की राशि रोके रखने का आरोप लगाया. प्रमुख ने चेक नहीं काटे जाने के लिए बीडीओ को कारण बताओ नोटिस दिया है. बीडीओ को एक दिन में जवाब देने को कहा […]
चाईबासा : टोंटो प्रखंड कार्यालय में बुधवार को आयोजित बैठक में प्रखंड प्रमुख गीता सुंडी ने बीडीओ पर एक माह से 13वें वित्त आयोग की राशि रोके रखने का आरोप लगाया. प्रमुख ने चेक नहीं काटे जाने के लिए बीडीओ को कारण बताओ नोटिस दिया है. बीडीओ को एक दिन में जवाब देने को कहा गया है.
जवाब नहीं देने पर इसकी शिकायत उपायुक्त तथा जिला पंचायत पदाधिकारी से करने की बात कही है. बैठक में बीडीओ विमल सोरेन, मनोज दोराबुरू, दामुर हेस्सा, कोलंजस हांसदा, अंजली, जोंगा लागुरी, सोनाराम लागुरी आदि उपस्थित थे. प्रमुख ने कहा है कि चेक नहीं काटे जाने से टोंटो, बामेबासा, केंजरा, पुरनापानी, बड़ा झींकपानी, में पीसीसी कार्य अधूरा पड़ गया है. सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




