टोंटो : पत्नी की आत्महत्या में पति गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Mar 2015 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : पति से विवाद के बाद जहर पीकर पत्नी द्वारा आत्महत्या किये जाने के मामले में टोंटो पुलिस ने पति विनोद कुमार सिद्धु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. टोंटो थाना अंतर्गत हेस्सा सुरनिया निवासी सुकांति सिद्धु(22) का 21 मार्च को अपने पति से किसी बात पर विवाद हो गया था. विवाद के […]
विज्ञापन
चाईबासा : पति से विवाद के बाद जहर पीकर पत्नी द्वारा आत्महत्या किये जाने के मामले में टोंटो पुलिस ने पति विनोद कुमार सिद्धु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. टोंटो थाना अंतर्गत हेस्सा सुरनिया निवासी सुकांति सिद्धु(22) का 21 मार्च को अपने पति से किसी बात पर विवाद हो गया था. विवाद के बाद रात दस बजे सुकांति ने जहर पी लिया.
इससे उसकी मौत हो गयी थी. दूसरे दिन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. ग्रामीण मुंडा पचाय हेस्सा की शिकायत पर पुलिस ने पति विनोद सिद्धु को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




