स्वर्ण पदक विजेता सालीना सम्मानित

चक्रधरपुर : पांचवीं झारखंड स्टेट कराटे टू एसोशिएशन की ओर से जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दो दिवसीय झारखंड राज्य कराटे चैंपियनशीप के स्वर्ण पदक विजेता सालीना जारीका का चक्रधरपुर में भव्य स्वागत किया गया. 11 वर्षीय सुश्री जारिका चैंपियनशिप में गल्र्स कुमिते में 6-1 से जीत कर शानदार प्रदर्शन करते हुये […]
चक्रधरपुर : पांचवीं झारखंड स्टेट कराटे टू एसोशिएशन की ओर से जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दो दिवसीय झारखंड राज्य कराटे चैंपियनशीप के स्वर्ण पदक विजेता सालीना जारीका का चक्रधरपुर में भव्य स्वागत किया गया. 11 वर्षीय सुश्री जारिका चैंपियनशिप में गल्र्स कुमिते में 6-1 से जीत कर शानदार प्रदर्शन करते हुये स्वर्ण पदक प्राप्त जीता.
चक्रधरपुर साउथ वेस्ट इंस्टीच्युट में सेंसई सुरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक समारोह का आयोजन कर सुश्री जारिका को सम्मानित किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि देवब्रत महापात्र के हाथों सम्मानित किया गया. श्री महापात्र ने कहा कि सुश्री जारिका का चयन नेशनल प्रतियोगिता में हुआ है. स्वर्ण पदक जीत कर पश्चिमी सिंहभूम का राम रोशन किया है. मौके पर काफी संख्या में कराटेकार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




