यूसिल के जीएम को जियो साइंस अवार्ड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Mar 2015 4:55 AM (IST)
विज्ञापन

जादूगोड़ा : यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) जादूगोड़ा के महा प्रबंधक (कॉरपोरेट योजना) डॉ एके सारंगी को यूरेनियम की माइनिंग क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ माइंस द्वारा नेशनल जियो साइंस अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा. यह अवार्ड छह अप्रैल को न्यू दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित […]
विज्ञापन
जादूगोड़ा : यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) जादूगोड़ा के महा प्रबंधक (कॉरपोरेट योजना) डॉ एके सारंगी को यूरेनियम की माइनिंग क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ माइंस द्वारा नेशनल जियो साइंस अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा.
यह अवार्ड छह अप्रैल को न्यू दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति के हाथों दिया जायेगा. यह जानकारी श्री सारंगी ने सोमवार को पत्रकारों को दी. श्री सारंगी को इस अवार्ड के बारे में जानकारी मिनिस्ट्री ऑफ माइंस के सचिव अनूप कुमार पुजारी ने दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




