अवैध खनन में सुनील सोरेन गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Mar 2015 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

नोवामुंडी : लोह अयस्क के अवैध खनन मामले में फरार चल रहे नोवामुंडी के सुनील सोरेन को नोवामुंडी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. जिला खनन पदाधिकारी ने नोवामुंडी थाना में कांड संख्या 2/15 के उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था. तब से वह फरार चलरहा था. जोड़ा तालाब : नगर विकास से आवंटन […]
विज्ञापन
नोवामुंडी : लोह अयस्क के अवैध खनन मामले में फरार चल रहे नोवामुंडी के सुनील सोरेन को नोवामुंडी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. जिला खनन पदाधिकारी ने नोवामुंडी थाना में कांड संख्या 2/15 के उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था. तब से वह फरार चलरहा था.
जोड़ा तालाब : नगर विकास से आवंटन मांगेगा नगर पर्षद
चाईबासा : शहर की अनमोल विरसात में शामिल जोड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए नगर विकास विकास से सहयोग लिया जायेगा. तालाब की सफाई व सौंदर्यीकरण योजना पर विभागीय मोहर लगवाने के लिए नप अध्यक्षा नीला नाग जल्द ही नगर विकास सचिव से मिलेंगी. सचिव को जोड़ा तालाब महत्व को बताते हुए प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने के लिए कोष की मांग की जायेगी.
इससे पूर्व तालाब के जीणोद्धार के लिए जिप अध्यक्ष अनिता सुम्बरूई व मत्स्य विभाग की पदाधिकारी नीलम एक्का से भी नीला नाग बात करेंगे. जोड़ा तालाब को गंदगी मुक्त करने की दिशा में पहला कदम उठाते हुए सदर अस्पताल की गंदगी तालाब में नहीं गिराने की अपील की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




