भाइयों की कलाई पर आज सजेगी राखी

Published at :21 Aug 2013 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
भाइयों की कलाई पर आज सजेगी राखी

चाईबासा : श्रावण मास की पूर्णिमा को भाई–बहनों का पर्व रक्षाबंधन मनाया जाता है. इसमें बहना भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसकी रक्षा का वचन देता है. इस पुरानी परंपरा को लेकर मंगलवार को बाजार में काफी चहल पहल रही. सड़क के दोनों किनारों पर सजी राखी की दुकानों में राखी […]

विज्ञापन

चाईबासा : श्रावण मास की पूर्णिमा को भाईबहनों का पर्व रक्षाबंधन मनाया जाता है. इसमें बहना भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसकी रक्षा का वचन देता है. इस पुरानी परंपरा को लेकर मंगलवार को बाजार में काफी चहल पहल रही.

सड़क के दोनों किनारों पर सजी राखी की दुकानों में राखी खरीदने वालों की खासी भीड़ दिखी. सुबह से तेज बारिश के बावजूद बाजारों में खासी चहल पहल दिखायी पड़ी. इस साल बाजार में महंगी लेकिन आकर्षक राखियों की रेंज आयी है.

बच्चों के लिए आकर्षक काटरून किरदार वाली राखियां के अलावा किड्स डॉल, डॉल, डोरेमोन आदि शामिल हैं. इनमें से डोरेमोन की मांग सबसे ज्यादा है. बच्चों की राखी में इस बार टेडी राखी भी बाजार में है.

इनके अलावा मोती जड़ित राखी, चंदन राखी, स्टोन राखी, फोम राखी, कच्चे रेशम के धागों की राखी, फैंसी राखी भी बाजार में उपलब्ध है. इनमें से सबसे ज्यादा रेशम के कच्चे धागे की राखी की मांग है. बाजार में करीब 200 प्रकार की राखियां हैं. बहनें अब राखी भी उस रंग की खरीद रही हैं जिस रंग की कमीज भाई पहनेगा. इसका खास ध्यान इस राखी में रखा जा रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola