विधवा से दुष्कर्म दो गिरफ्तार

बड़बिल : बोलानी थाना क्षेत्र के लोसर्दा निवासी विधवा के साथ गांव के ही युवकों ने दुष्कर्म किया. पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना बुधवार शाम सात बजे की है. पीड़ित महिला निकटतम गांव पचेरी सामान खरीदने जा रही थी. कारो नदी के किनारे सूनसान घाट के निकट पचेरी […]
बड़बिल : बोलानी थाना क्षेत्र के लोसर्दा निवासी विधवा के साथ गांव के ही युवकों ने दुष्कर्म किया. पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना बुधवार शाम सात बजे की है. पीड़ित महिला निकटतम गांव पचेरी सामान खरीदने जा रही थी. कारो नदी के किनारे सूनसान घाट के निकट पचेरी गांव के गमइ मुंडा (21) ने महिला को अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया.
पीड़ित महिला जैसे ही कुछ आगे बढ़ी लोसर्दा निवासी बैद्यनाथ मुंडा (21) ने उसे पकड लिया. उसने गमइ के साथ घटना की जानकारी होने की बात कही और विरोध के बावजूद महिला से दुष्कर्म किया. गुरूवार को बोलानी थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ महिला ने प्राथमिकी दर्ज करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




