तबाही का सामान बरामद, नष्ट किया

Published at :20 Mar 2015 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
तबाही का सामान बरामद, नष्ट किया

25 किलो का लैंडमाइन मिला किरीबुरू : सारंडा अंतर्गत किरीबुरू थाना क्षेत्र के करमपदा-कादोडीह कच्चेव पगडंडी सड़क मार्ग से गुरुवार की सुबह सीआरपीएफ-197 बटालियन की टीम ने 25 किलो का लैंडमाइन बरामद किया है. बम निरोधक दस्ते ने जमीन में दबाकर रखे गये लैंडमाइन को निकालकर निष्क्रिय कर दिया. लैंडमाइन को निष्क्रिय करने में जोरदार […]

विज्ञापन
25 किलो का लैंडमाइन मिला
किरीबुरू : सारंडा अंतर्गत किरीबुरू थाना क्षेत्र के करमपदा-कादोडीह कच्चेव पगडंडी सड़क मार्ग से गुरुवार की सुबह सीआरपीएफ-197 बटालियन की टीम ने 25 किलो का लैंडमाइन बरामद किया है. बम निरोधक दस्ते ने जमीन में दबाकर रखे गये लैंडमाइन को निकालकर निष्क्रिय कर दिया. लैंडमाइन को निष्क्रिय करने में जोरदार धमाका हुआ. इसकी आवाज 4-5 किमी दूर तक सुनी गयी.
सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट मनीष मिश्र को सूचना मिली कि कादोडीह गांव के समीप रास्ते में पूर्व से ही नक्सलियों ने लैंडमाइन प्लांट कर रखा है. जिसके बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च अभियान चला कर बम बरामद किया गया. इस अभियान में सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सोनू सिंह, केदार राम (एएसआइ, झारखंड पुलिस) के अलावा ब्रेमो कंपनी के जवान शामिल थे. अभियान सहायक कमांडेंट मनीष मिश्र के नेतृत्व में चलाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola