चाईबासा में बनेगा इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट

Published at :18 Mar 2015 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा में बनेगा इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट

जमशेदपुर/चाईबासा : कोल्हान में तीन स्थानों पर चेक पोस्ट का निर्माण किया जायेगा. यह चेक पोस्ट समेकित (इंटीग्रेटेड) होगा, जिसमें हर आने जाने वाली गाड़ियों और सामानों पर नजर रखी जायेगी. इस चेक पोस्ट के निर्माण कार्य के लिए स्थल चयनित कर दिया गया है. कोल्हान के अंतर्गत आने वाले चाईबासा से आगे गीतीलीपी के […]

विज्ञापन
जमशेदपुर/चाईबासा : कोल्हान में तीन स्थानों पर चेक पोस्ट का निर्माण किया जायेगा. यह चेक पोस्ट समेकित (इंटीग्रेटेड) होगा, जिसमें हर आने जाने वाली गाड़ियों और सामानों पर नजर रखी जायेगी. इस चेक पोस्ट के निर्माण कार्य के लिए स्थल चयनित कर दिया गया है.
कोल्हान के अंतर्गत आने वाले चाईबासा से आगे गीतीलीपी के पास यह चेक पोस्ट बनाया जायेगा जबकि बहरागोड़ा के पास दूसरा चेक पोस्ट होगा. तीसरा चेक पोस्ट चांडिल के पास बनाया जायेगा. चांडिल का चेक पोस्ट नीमडीह थाना के पास स्थित आदरडीह गांव के समीप बनाया जायेगा ताकि जमशेदपुर की ओर से आने वाली गाड़ियों पर भी नजर रखी जा सके जबकि सरायकेला-खरसावां की ओर से आने वाली गाड़ियां भी वहीं से होकर गुजरेगी. इस चेक पोस्ट के निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाया जा रहा है. जमीन को चिन्हित कर सरकार को प्रारंभिक रिपोर्ट भेज दी गयी है. अब सरकार को तय करना है कि इस जमीन का अधिग्रहण किया जाना है या जमीन की खरीददारी करना चाहते है.
इस पर फैसला होने के बाद ही किसी तरह का कोई कदम उठाया जायेगा. इसमें मुख्य रुप से सेल्स टैक्स विभाग के अलावा, खनन विभाग, वन विभाग, परिवहन विभाग, स्टेट एक्साइज विभाग, पुलिस के पदाधिकारी तैनात रहेंगे ताकि किसी भी विभाग से संबंधित मामला आये या कोई गलत कदम उठाया जाता हो तो निश्चित तौर पर कोई कार्रवाई की जा सके. इस चेक पोस्ट के निर्माण से इंट्री टैक्स के अलावा तस्करी के सामान, पुलिस द्वारा हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखा जा सकेगा.
सारे अवैध काम पर इसके माध्यम से ही नजर रखा जा सकेगा. इसके लिए अलग से पदाधिकारियों का पोस्ट भी तैयार किया जायेगा, जो सारी व्यवस्था पर नजर रखेगा. अलग-अलग चेक पोस्ट का अलग-अलग प्रभारी बनाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola