प्रशासन जिम्मेदारी को पुख्ता करेगा : डीसी

Published at :18 Mar 2015 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन जिम्मेदारी को पुख्ता करेगा : डीसी

चाईबासा : सपानी जैसे मामलों में प्रशासन अपनी जिम्मेदारी व जबावदेही को और पुख्ता करेगा, लेकिन इसके साथ आम नागरिकों को भी जागरूक होना होगा. यह कहना है पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीक पी का. सपानी के हालात पर डीसी ने कहा कि उसे अस्पताल से घर नहीं ले जाना था. क्योंकि उसकी हालत […]

विज्ञापन
चाईबासा : सपानी जैसे मामलों में प्रशासन अपनी जिम्मेदारी व जबावदेही को और पुख्ता करेगा, लेकिन इसके साथ आम नागरिकों को भी जागरूक होना होगा. यह कहना है पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीक पी का. सपानी के हालात पर डीसी ने कहा कि उसे अस्पताल से घर नहीं ले जाना था.
क्योंकि उसकी हालत गंभीर थी तथा एक भी गलत कदम से उसकी जान पर आ सकती थी. उन्होंने सदर अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि ऐसे में मामलों में रेफर की प्रक्रिया भर से काम का इतिश्री न कर ले. बल्कि जब तक मरीज रेफर किये गये अस्पताल तक नहीं पहुंचे तब तक इसे ट्रेक पर रखे. उन्होंने समाज सेवियों से भी आग्रह किया है इस तरह के मामले समय रहते सामने लाये तथा प्रशासन के साथ सहयोग के लिये आगे आये. सपानी को एमजीएम में इलाज की बेहतर व्यस्था उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सरकारी कर्मचारी को दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola