शरारती कर रहे बांध का विरोध

Published at :18 Mar 2015 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
शरारती कर रहे बांध का विरोध

एसएमपी के प्रशासक ने लिखा डीसी व एसपी को पत्र, कहा मनोज कुमार चाईबासा : स्वार्थी तत्व ईचा-खड़कई बांध बनाने का विरोध कर रहे हैं. ऐसे स्वार्थी लोग पोस्टरबाजी कर रहे हैं, जिसमें बांध बनवाने आने वाले कर्मियों को धमकी दी जा रही है. जब भी सरकारी कर्मी अनुदान देने के लिए फॉर्म भरवाने या […]

विज्ञापन
एसएमपी के प्रशासक ने लिखा डीसी व एसपी को पत्र, कहा
मनोज कुमार
चाईबासा : स्वार्थी तत्व ईचा-खड़कई बांध बनाने का विरोध कर रहे हैं. ऐसे स्वार्थी लोग पोस्टरबाजी कर रहे हैं, जिसमें बांध बनवाने आने वाले कर्मियों को धमकी दी जा रही है. जब भी सरकारी कर्मी अनुदान देने के लिए फॉर्म भरवाने या बांध से जुड़े किसी अन्य कार्य के लिए चालियामा या राजनगर में जा रहे हैं, तो वहां विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जा रहा है.
इस तरह के विरोध प्रदर्शन से सरकारी कर्मियों व अधिकारियों में भय व्याप्त है. इस कारण राजनगर, चालियामा तथा ईचा-खड़कई बांध के कैंप कार्यालय में भारी संख्या में सुरक्षा की व्यवस्था की जाये. इस आशय का पत्र सुवर्ण रेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना के प्रशासक ने पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त व डीसी को भेजा है.
ईचा-खरकई बांध विरोधी संघ प्रशासन के निशाने पर
ईचा-खरकई बांध विरोधी संघ प्रशासन के निशाने पर है. प्रशासन ने इस संघ पर ही बार-बार हो हल्ला करने या कराने आरोप लगाया है. इस संघ की ओर से 26.11.13 को हुए एक विरोध-प्रदर्शन का भी प्रशासक ने अपने पत्र में जिक्र किया है.
बांध बनवाने के लिए माहौल तैयार करने का निर्देश
परियोजना के प्रशासक ने ईचा-खरकई बांध बनवाने के लिए माहौल तैयार करने का डीसी व एसपी को निर्देश दिया है. इसके लिए इन क्षेत्रों के मानकी-मुंडा तथा ग्रामीणों के साथ बैठक करने का आदेश दिया गया है. इस बांध से होने वाले लाभ की जानकारी देने की बात प्रशासक ने कही है.
बांध पर गेंद अब केंद्र सरकार के पाले में
ईचा-खड़कई बांध पर आदिवासी परामर्शदात्री काउंसिल ने अपनी रिपोर्ट दे दी है. काउंसिल ने ग्रामीणों से चर्चा के बाद बांध का काम बंद करने रिपोर्ट तैयार की थी. तक कमेटी में सरायकेला विधायक चंपई सोरेन व चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा शामिल थे. दोनों विधायकों ने बताया था कि काउंसिल ने बांध का काम बंद करने की रिपोर्ट भेज दी है. केंद्र सरकार से बांध का काम बंद करने का अनुरोध किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola