नक्सलियों के नाम पर मांगी लेवी

Published at :18 Mar 2015 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों के नाम पर मांगी लेवी

किरीबुरू : चाईबासा जेल ब्रेक कर फरार हुआ कुख्यात माओवादी जॉनसन के नाम से दूरभाष पर रंगदारी व लेवी मांगी जा रही है. इसे लेकर इलाके में दहशत का माहौल है. घटना के पीड़ित व्यक्ति ‘प्रभात खबर’ को बताया कि 16 मार्च की शाम लगभग सवा पांच बजे एक अज्ञात नंबर से फोन आया. इसमें […]

विज्ञापन

किरीबुरू : चाईबासा जेल ब्रेक कर फरार हुआ कुख्यात माओवादी जॉनसन के नाम से दूरभाष पर रंगदारी व लेवी मांगी जा रही है. इसे लेकर इलाके में दहशत का माहौल है. घटना के पीड़ित व्यक्ति ‘प्रभात खबर’ को बताया कि 16 मार्च की शाम लगभग सवा पांच बजे एक अज्ञात नंबर से फोन आया.

इसमें खुद को जॉनसन बताने वाले ने कहा कि तुम लोग नक्सल बंद के दौरान भी वाहन चलवाते हो, तुम को पांच दिन का समय दिया जाता है. इस बीच पैसे की व्यवस्था करो एवं बताये स्थान पर पैसा पहुंचा दो अन्यथा अंजाम भुगतना.

ज्ञात हो कि पिछले माह नौ फरवरी को भाकपा माओवादी के दक्षिणी छोटानागपुर जोनल कमेटी के प्रवक्ता वीर सिंह मुंडा ने ‘प्रभात खबर’ को दिये बयान में कहा था कि ऑपरेशन एनाकोंडा के बाद से हम सारंडा से पीछे हटे हैं सारंडा क्षेत्र में न हम लेवी वसूल रहे हैं, न लेवी की मांग किसी से कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola