पत्नी को जलाने वाला पति गिरफ्तार, महिला अस्पताल में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Mar 2015 7:08 AM (IST)
विज्ञापन

नोवामुंडी/जैंतगढ़ : ‘एक माह से जिंदगी व मौत के बीच जूझ रही सपानी’ शीर्षक से 12 मार्च को प्रकाशित खबर के बाद हरकत में आयी पुलिस ने छह घंटे के भीतर ही कार्रवाई करते हुए पत्नी को जलाकर मारने का प्रयास करने वाले फरार पति डांगुवापोसी के पुरती दिघिया निवासी मुन्ना पूर्ति को धर दबोचा. […]
विज्ञापन
नोवामुंडी/जैंतगढ़ : ‘एक माह से जिंदगी व मौत के बीच जूझ रही सपानी’ शीर्षक से 12 मार्च को प्रकाशित खबर के बाद हरकत में आयी पुलिस ने छह घंटे के भीतर ही कार्रवाई करते हुए पत्नी को जलाकर मारने का प्रयास करने वाले फरार पति डांगुवापोसी के पुरती दिघिया निवासी मुन्ना पूर्ति को धर दबोचा. जिस समय पुलिस उसे पकड़ने गांव पहुंची वह फरार होने की तैयारी में था. पूरी कार्रवाई एसपी माइकल राज एस के दिशानिर्देश पर की गयी.
मामले में सपानी कुई के भाई सुभाष कोड़ा के बयान पर पति मुन्ना पूर्ति के खिलाफ नोवामुंडी थाना में एक माह छह दिन बाद भादवि की धारा 498, 307, 326 व 3/4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी.
पति मुन्ना पूर्ति को हिरासत में लेने के बाद नोवामुंडी पुलिस मौत से जूझ रही सपानी कुई को देखने बारला गांव पहुंची. पीड़िता के पिता से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने लगभग 80 फीसदी तक झुलस चुकी सपानी कुई को तत्काल सदर अस्पताल चाईबासा में भरती कराया है. पीड़िता के पिता ने दामाद गुरा पूर्ति पर ही पत्नी को जला कर जान मारने का आरोप लगाया है.
पुलिस की कार्रवाई सराहनीय है, अब पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जागी है. एक माह से परिवार दहशत व भय की जिंदगी जी रहा था. एसपी की पहल पर कार्रवाई की गयी है, उम्मीद है पुलिस ने मुकाम तक पहुंचायेगी.
प्रमिला पात्र, अध्यक्ष, शक्ति रुपा समिति
जीजा मुन्ना पुरती हमेशा शराब पीकर घर आया करते थे. घर आने पर हमारी दीदी सपानी पुरती के साथ मारपीट भी करते थे. मारपीट कारण जीजा की सौतेली मां है. जो हमेशा मुन्ना पुरती को उकसा कर उसके साथ मारपीट करवाती थी. घटना के दिन भी शराब पीकर वे आये और दरवाजा बंद कर पहले दीदी को पीटा और फिर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी. पुलिस ने पहले तो घटना पर प्राथमिक दर्ज नहीं किया था लेकिन प्रभात खबर में न्यूज प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने गुरुवार आकर बयान लिया और मामला दर्ज किया है. सुभाष कोड़ा, पीड़िता का भाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




