सर..उत्पातियों से निजात दिलायें

Published at :13 Mar 2015 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
सर..उत्पातियों से निजात दिलायें

चाईबासा : अवैध शराब दुकान, चौक-चौराहों पर उपद्रवी युवकों की अड्डेबाजी से परेशान है सर, इससे हमें निजात दिलाये. यह गुहार गुरुवार को सदर थाना में आयोजित जन समस्या निवारण दिवस के मौके पर चाईबासा एसपी डॉ माइकल राज एस के सामने लोगों ने लगायी. लोगों ने एसपी के सामने खुलकर अपनी समस्याएं रखी. चाईबासा […]

विज्ञापन
चाईबासा : अवैध शराब दुकान, चौक-चौराहों पर उपद्रवी युवकों की अड्डेबाजी से परेशान है सर, इससे हमें निजात दिलाये. यह गुहार गुरुवार को सदर थाना में आयोजित जन समस्या निवारण दिवस के मौके पर चाईबासा एसपी डॉ माइकल राज एस के सामने लोगों ने लगायी. लोगों ने एसपी के सामने खुलकर अपनी समस्याएं रखी.
चाईबासा पुलिस की ओर से जन समस्या निवारण दिवस के नाम पर एक पहल शुरू की गयी है. इसका आरंभ सदर थाना से किया गया. कार्यक्रम में कुल 211 आवेदन आये. जिसमें 6 आवेदन कानूनी तथा अन्य आवेदन राशन कार्ड व अन्य समस्याओं के थे. जिले के प्रत्येक थाने में सप्ताह के एक दिन कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें आम जनता से लिखित शिकायत ली जायेगी. जिसके बाद उस पर की गयी कार्रवाई का ब्योरा अगले सप्ताह आयोजित बैठक में पेश किया जायेगा. आज सदर स्थान में निवरण दिवस पर डीएसपी प्रमोद कुमार सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुवा, इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, नप अध्यक्ष नीला नाग, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी नीतू साहु, समाजसेवी ललित शर्मा, विकास दोदराज आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola