बिचौलिये गटक जा रहे हैं 5 हजार

Published at :13 Mar 2015 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
बिचौलिये गटक जा रहे हैं 5 हजार

मनोहरपुर : निर्मल भारत अभियान के तहत गांवों में बनने वाले शौचालय निर्माण में बिचौलिये हावी हैं. शौचालय निर्माण की प्राक्कलन राशि 12 हजार रुपये हैं. जिसमें से पांच हजार रुपये बिचौलिये खा जा रहे हैं. उक्त बातें आनंदपुर प्रखंड मुख्यालय सभागार में आयोजित पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड […]

विज्ञापन
मनोहरपुर : निर्मल भारत अभियान के तहत गांवों में बनने वाले शौचालय निर्माण में बिचौलिये हावी हैं. शौचालय निर्माण की प्राक्कलन राशि 12 हजार रुपये हैं. जिसमें से पांच हजार रुपये बिचौलिये खा जा रहे हैं. उक्त बातें आनंदपुर प्रखंड मुख्यालय सभागार में आयोजित पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए
प्रखंड प्रमुख पावन कंडायबुरु ने कही. उन्होंने प्रशासन से इसकी जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गयी तो आंदोलन किया जायेगा. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी विष्णुदेव कच्छप समेत कई विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे. बैठक में सर्वप्रथम अनुपस्थित होने वाले विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया. साथ ही बैठक व प्रखंड मुख्यालय से लगातार अनुपस्थित चल रहे कृषि विशेषज्ञ राजीव रंजन को प्रखंड मुख्यालय द्वारा कारण बताओ नोटिस के साथ-साथ निलंबन प्रक्रिया के लिये उपायुक्त को लिखे जाने का निर्णय लिया गया.
मौके पर उपस्थित अभियंता मंगल बहंदा ने आनंदपुर क्षेत्र में होने वाले शौचालय निर्माण कार्य से बिचौलिया को हटा देने का आश्वासन दिया. बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिये 83 इंदिरा आवास की स्वीकृति पत्र जिला को भेजने की जानकारी दी गयी. शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में 77 महिला समूहों को प्रशिक्षण देने की जानकारी दी गयी. बैठक में चिकित्सक डॉ विक्रम मुमरू, दिवाकर पान, तपन साहू, उपप्रमुख नूतन प्यारी टोपनो, मुखिया सुनिता भेंगरा, सुमन देवी, बुधेश्वर धनवार, बसंत भुईंया समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola