पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published at :12 Mar 2015 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

चाईबासा : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बड़ा खुंटा निवासी सूरज प्रकाश पूर्ति(21) ने घर के आंगन में स्थित बबूल के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह उठने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई. आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. परिजनों के मुताबिक रोजाना की तरह पिछली रात भी […]

विज्ञापन
चाईबासा : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बड़ा खुंटा निवासी सूरज प्रकाश पूर्ति(21) ने घर के आंगन में स्थित बबूल के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह उठने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई. आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.
परिजनों के मुताबिक रोजाना की तरह पिछली रात भी वह खुश था तथा घरवालों के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था. रात के कितने बजे उसने घटना को अंजाम दिया, यह किसी को पता नहीं है. सुबह उठने पर घरवालों को इसकी जानकारी हुई थी. पुलिस घटना के संबंध में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola