छोटानागरा के बहदा में तीर मार कर की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Mar 2015 2:13 AM (IST)
विज्ञापन

किरीबुरू : छोटानागरा थाना अंतर्गत बहदा गांव निवासी सोनाराम सिद्धू (पिता माचु सिद्धू) की हत्या गांव के ही बोंडल चांपिया (पिता पांडु चांपिया) ने तीर मारकर कर दी गयी. घटना बीती रात लगभग साढ़े 10 बजे की बतायी जा रही है. हत्या बोंडल चांपिया या उसके सगे भाई मछुआ चांपिया ने की है इसे लेकर […]
विज्ञापन
किरीबुरू : छोटानागरा थाना अंतर्गत बहदा गांव निवासी सोनाराम सिद्धू (पिता माचु सिद्धू) की हत्या गांव के ही बोंडल चांपिया (पिता पांडु चांपिया) ने तीर मारकर कर दी गयी. घटना बीती रात लगभग साढ़े 10 बजे की बतायी जा रही है. हत्या बोंडल चांपिया या उसके सगे भाई मछुआ चांपिया ने की है इसे लेकर अब भी उहापोह की स्थिति बनी हुई है.
हत्या की सूचना ग्रामीणों ने छोटानागरा पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने गांव में जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. हत्या का कारण अंधविश्वास व झाड़फूंक को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है. किरीबुरू एसडीपीओ सह प्रशिक्षु आइपीएस अंजनी कुमार झा ने बताया कि हत्या का आरोपी मृतक सोनाराम के घर झाड़-फूंक करने गया था. यहां किसी बात को लेकर विवाद होने पर उसने सोनाराम पर तीर चला चला दी.
रात में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि हत्यारा विक्षिप्त है एवं वह झाड़-फूंक भी करता था. फिलहाल पुलिस गांव को घेर कर संदिग्ध आरोपियों की धड़-पकड़ में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




