वर्ग नौ के 28 छात्र एक घंटे बाद दे पाये परीक्षा

Published at :12 Mar 2015 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
वर्ग नौ के 28 छात्र एक घंटे बाद दे पाये परीक्षा

मनोहरपुर : आनंदपुर प्रखंड के राजकीयकृत उच्च विद्यालय आनंदपुर में परीक्षा फीस के भुगतान के बावजूद कक्षा 9 के 28 छात्रों को विद्यालय के शिक्षकों द्वारा परीक्षा देने से वंचित करने का प्रयास किया गया. मामले की सूचना मिलते ही आनंदपुर बीडीओ विष्णुदेव कच्छप व आनंदपुर के ग्रामीण स्कूल परिसर पहुंचे. बीडीओ के हस्तक्षेप के […]

विज्ञापन
मनोहरपुर : आनंदपुर प्रखंड के राजकीयकृत उच्च विद्यालय आनंदपुर में परीक्षा फीस के भुगतान के बावजूद कक्षा 9 के 28 छात्रों को विद्यालय के शिक्षकों द्वारा परीक्षा देने से वंचित करने का प्रयास किया गया. मामले की सूचना मिलते ही आनंदपुर बीडीओ विष्णुदेव कच्छप व आनंदपुर के ग्रामीण स्कूल परिसर पहुंचे.
बीडीओ के हस्तक्षेप के बाद लगभग एक घंटे देर से इन छात्रों को परीक्षा में शामिल किया गया. उक्त घटना से आक्रोशित आनंदपुर के ग्रामीणों ने शिक्षकों को चेताते हुए कहा कि यहां की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में स्कूल में तालाबंदी करने के लिए ग्रामीण बाध्य होंगे. जानकारी के मुताबिक यहां पर कक्षा 9 में अध्ययनरत 239 छात्र हैं. इनमें से 133 छात्रों ने परीक्षा की फीस जमा की. इनके पैसे जैक रांची में जमा होने के बाद बुधवार को कुल 145 प्रश्न पत्र परीक्षा के लिए गये, जिस कारण प्रश्न पत्र के अभाव में 26 परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया.
गौरतलब है कि परीक्षा से वंचित किये गये छात्रों में कई ऐसे छात्र भी शामिल हैं, जिन्होंने बाकायदा परीक्षा फीस का भुगतान किया है. बहरहाल बीडीओ व ग्रामीणों के हस्तक्षेप से परीक्षा से वंचित किये गये छात्रों को एक घंटे विलंब से परीक्षा में शामिल किया गया.
गौरतलब है कि वर्षो से कक्षा 9 व मैट्रिक के फॉर्म भरने, फीस लेने, परीक्षा दिलाने के नाम पर इस स्कूल की कई कारगुजारियां सामने आ चुकी है. बावजूद स्कूल के शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की सुधार की दिशा में संवेदनशील नहीं दिखते. मौके पर मुखिया सुमन सिंहदेव, प्रताप सिंहदेव, मुनीलाल सुरीन, मनोज गुप्ता, प्रसन्नो सिंहदेव समेत अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola