वृक्ष पर लटकी मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका

Published at :12 Mar 2015 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
वृक्ष पर लटकी मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की माटिहाना पंचायत के कोटशोल गांव से सटे सुवर्णरेखा केनाल के समीप सिरस वृक्ष पर बुधवार की सुबह एक अज्ञात महिला की लटकती हुई लाश मिली. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज घाटशिला भेज दिया है. आशंका है कि महिला की हत्या कर […]

विज्ञापन
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की माटिहाना पंचायत के कोटशोल गांव से सटे सुवर्णरेखा केनाल के समीप सिरस वृक्ष पर बुधवार की सुबह एक अज्ञात महिला की लटकती हुई लाश मिली. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज घाटशिला भेज दिया है. आशंका है कि महिला की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को वृक्ष से लटका दिया गया है.
महिला का शव उसकी आंचल से लटक रहा था. शव मिलने की सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. उपस्थित ग्रामीण शव की पहचान नहीं कर पाये. ग्रामीणों ने कहा कि मंगलवार की दोपहर उक्त महिला को केनाल के किनारे देखा गया था. वृक्ष की नीचे महिला की चप्पल पायी गयी. महिला के कमर में जख्म के निशान पाये गये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या के कारणों का खुलासा होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola