बोलानी : रेलवे ने मांगे 15 दिन, आर्थिक बंदी स्थगित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Mar 2015 3:55 AM (IST)
विज्ञापन

बड़बिल : टाटानगर-बड़बिल पैसेंजर को बोलानी तक विस्तार किये जाने की मांग को लेकर आठ मार्च से शुरू हुई तीन दिनों की आर्थिक नाकेबंदी रेलवे के आश्वासन पर रविवार रात स्थगित कर दी गयी. रात लगभग 9.30 बजे रेलवे की ओर से वरीय परिचालन प्रबंधक ने फोन पर आंदोलनकारियों से बात की. बोलानी विकास परिषद […]
विज्ञापन
बड़बिल : टाटानगर-बड़बिल पैसेंजर को बोलानी तक विस्तार किये जाने की मांग को लेकर आठ मार्च से शुरू हुई तीन दिनों की आर्थिक नाकेबंदी रेलवे के आश्वासन पर रविवार रात स्थगित कर दी गयी. रात लगभग 9.30 बजे रेलवे की ओर से वरीय परिचालन प्रबंधक ने फोन पर आंदोलनकारियों से बात की.
बोलानी विकास परिषद से रेलवे ने विभिन्ना मांगों के पर 15 दिनों का समय मांगा. रेलवे ने परिषद को आश्वासन दिया है कि 15 दिन के भीतर रेलमंडल हेड क्वार्टर में ट्रेन के विस्तार पर बैठक कर अंतिम समाधान निकाला जायेगा. इधर बोलानी विकास परिषद के महासचिव शिबशिस नंदा ने कहा है की ट्रेन के विस्तार के लिए जारी आंदोलन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि रेलवे के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया गया है. 15 दिन तक हम इंतजार करेंगे इसके बाद सभी विकल्पों पर विचार किया जायेगा. परिषद ने रेलवे को चेताया है कि उनकी मांग नहीं मानी गयी तो आंदोलन तेज होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




