शिक्षित बेटी ही परिवार की शान

Published at :10 Mar 2015 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षित बेटी ही परिवार की शान

गुवा क्लब : महिला दिवस कार्यक्रम में उपायुक्त ने अभिभावकों को दी सीख गुवा : उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी ने कहा कि बेटियों को पढ़ाये तभी देश, गांव व परिवार में बदालव होगा. गुवा क्लब में महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को आयोजित कार्यक्र म में वे संबोधित कर रहे थे. उन्होंने खासकर बच्चियों […]

विज्ञापन

गुवा क्लब : महिला दिवस कार्यक्रम में उपायुक्त ने अभिभावकों को दी सीख

गुवा : उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी ने कहा कि बेटियों को पढ़ाये तभी देश, गांव व परिवार में बदालव होगा. गुवा क्लब में महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को आयोजित कार्यक्र म में वे संबोधित कर रहे थे. उन्होंने खासकर बच्चियों को स्कूल भजने के लिये अभिभावकों को प्रेरित किया.

घर की बेटी पढ़ी लिखी होने पर ही वह पूरे परिवार को शिक्षित कर सकती है. कार्यक्रम में उनकी पत्नी डॉ जेसीना सिद्दीख, गुवा सेल अयस्क खान के महा प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा, लाली वर्मा भी उपस्थित थी. रंगारंग कार्यक्र म को इस्को मध्य विद्यालय ,डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने गीत, नृत्य व नाटकों से चार चांद लगाया. मौके पर सोनू सिद्दीख पी, सत्येन्द कुमार, एसके पांडेय, राजबीर सिंह, विकास मिश्र, किरण सिन्हा, मनोज कुमार राम, बिनीता सुरीन, जिला परिषद देवकी कुमारी, मुखिया ललिता पूर्ति, मुखिया नूतन सुंडी, चंद शेखर समाद, बीएन सिंह, सीडीसी सरस्वती आदि उपस्थित थे.

विकलांग महिला व बच्चे किये गये सम्मानित

गुवा. गुवा थाना प्रभारी रामेश्वर राम ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लालजी हाटिंग में आयोजित कार्यक्रम में अनाथ व 18 वर्षीया एक पैर से लाचार आदिवासी बच्ची मुंगली दास एवं मानसिक रूप अविकसित नि:शक्त 10 वर्षीया किरण दास को ग्यारह-ग्यारह सौ रुपये व वस्त्र देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया. मंौके पर सहदेव टोप्पो अवर पुलिस निरीक्षक, मनीषा गागराई 11 नं वार्ड़ सदस्या, बामिया पूर्ति मुंड़ा गुवासाई, दुच्चा टोप्पो समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola