ढाई टन अवैध कोयला जब्त, चालक धराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Mar 2015 3:05 AM (IST)
विज्ञापन

मुंडुई स्थित भट्ठा में कोयला गिराने जा रहा था ट्रक, अवैध कारोबारियों में हड़कंप जैंतगढ़ : जैंतगढ़ पुलिस शिविर के समीप रविवार को तड़के तीन बजे पुलिस ने छापेमारी में ढ़ाई टन अवैध कोयला लदे एक पिकअप वैन जब्त किया है. इस मामले में पुलिस ने पिकअप चालक रमेश पिंगुवा को गिरफ्तार किया है. पुलिस […]
विज्ञापन
मुंडुई स्थित भट्ठा में कोयला गिराने जा रहा था ट्रक, अवैध कारोबारियों में हड़कंप
जैंतगढ़ : जैंतगढ़ पुलिस शिविर के समीप रविवार को तड़के तीन बजे पुलिस ने छापेमारी में ढ़ाई टन अवैध कोयला लदे एक पिकअप वैन जब्त किया है. इस मामले में पुलिस ने पिकअप चालक रमेश पिंगुवा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि पिकअप वैन(ओडी-09 बी/ 0868) अवैध कोयला लाद कर मुंडुई स्थित भट्ठा मे गिराने जा रहा था.
वाहन सहित 90 बोरी कच्चा कोयला जब्त कर जगन्नाथपुर थाना भेज दिया गया है. इस मामले की प्राथमिकी जगन्नाथपुर थाने मे दर्ज की गयी है. जगन्नाथपुर थाना प्रभारी रामेश्वर राम ने बताया कि माफिया डांगुवापोसी से माल की रैकी कर पहले कलैया जंगल में जमा करते हैं और फिर यहां से माल की सप्लाई होती है. पुलिस अनुसंधान में जुटी है. अब अवैध कारोबारी एवं माफियाओं पर अंकुश लगेगा. पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग व औचक छापेमारी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




