अनिश्चितकालीन हड़ताल कल से

Published at :09 Mar 2015 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
अनिश्चितकालीन हड़ताल कल से

चाईबासा : ग्रामीण डाक सेवक संघ ने रविवार को चाईबासा डाकघर में एक बैठक आयोजित कर आगामी 10 मार्च से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया. हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी डाक कर्मचारियों को इसमें शामिल होने की अपील की गयी है. कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने हड़ताल करने के लिए […]

विज्ञापन
चाईबासा : ग्रामीण डाक सेवक संघ ने रविवार को चाईबासा डाकघर में एक बैठक आयोजित कर आगामी 10 मार्च से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया. हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी डाक कर्मचारियों को इसमें शामिल होने की अपील की गयी है.
कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने हड़ताल करने के लिए डाक कर्मचारियों को बाध्य कर दिया है. पिछले कई वर्षो से हमारी मांगे पूर्ण करने के लिए सरकार से अपील की जा रही थी. लेकिन सरकार हमें नजरअंदाज करती रही. 21 फरवरी 2014 को न्यायाधीश समिति के समझौते को भी अब तक लागू नहीं किया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.
बैठक में नील कमल महतो, पुरेंद्र गोप, रविंद्र गोप, कामदेव महतो, लखींद्र दोराई बुरू, परिलिखित सरदार, सुबोध चंद्र डे, परमेश्वर प्रसाद, माधव चंद्र कबाट, गणोश महतो, दिनेश कुमार पाल, बसंत कंडूलना, सुखलाल गोप समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola